अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी
जींद | वाहनचोरों ने अलग-अलग स्थानों से दो बाइकों को चोरी कर लिया। संबंधित थाना पुलिस ने बाइक मालिकों की शिकायत पर चोरी के मामले दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। गांव सिंघाना निवासी संजय ने सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार वह कार्यवश सफीदों की इंप्लाइज काॅलोनी में गया था। जब वह काम निपटाकर आया तो उसका बाइक वहां से गायब था। आसपास तलाशने तथा पूछताछ करने पर बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। उधर, माल गोदाम नरवाना निवासी गोबिंद का बाइक नेहरू पार्क के निकट से चोरी हो गया। संबंधित थाना पुलिस ने बाइक मालिकों की शिकायत पर चोरी के मामले दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।