- Hindi News
- गायन स्पर्धा में प्रीति तो पेंटिंग में कनिष्का अव्वल
गायन स्पर्धा में प्रीति तो पेंटिंग में कनिष्का अव्वल
प्रश्नोत्तरी में अथर्ववेद सदन ने मारी बाजी
जींद | कुरुक्षेत्रविश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय टैलेंट शो प्रतियोगिता राजकीय महिला महाविद्यालय में किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आरसी जैन ने किया। सांस्कृतिक विभाग के संयोजक डॉ. जयबीर सिंह ढांडा ने तीन दिन के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम की कड़ी में पहले चार प्रतियोगिताएं हुई। इस मौके पर राजेश्वरी कौशिक, डॉ. वजीर खटकड़, हरिओम, मुनीष कुमार, बीबी कौशिक, डॉ. भीम चहल, डॉ. रचना, दयानंद रेढू मौजूद रहे।
येरहे परिणाम
}गायनमें बीए तृतीय वर्ष की प्रीति ने पहला, बीएसी प्रथम वर्ष की शीतल चहल ने दूसरा बीकाम द्वितीय वर्ष की मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
}भाषण में बीए द्वितीय वर्ष के विपिन ने पहला, बीए तृतीय वर्ष की सुषमा ने दूसरा, बीएससी नॉन-मेडिकल की कामिनी ने तीसरा स्थान पाया।
}पेंटिंग में बीएससी द्वितीय की कनिष्का प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष की सीमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
}मिमिक्री में कामिनी ने पहला, पूजा ने दूसरा सोनिया तृतीय रही।
}मोनो एक्टिंग में अंजलि ने पहला, सुषमा ने दूसरा, सोनिया ने तीसरा स्थान पाया।
अलेवा | सरछोटू राम पब्लिक स्कूल गोहियां में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका संचालन ललिता और प्राचार्य राजेंद्र मानव ने किया। पहले कुछ चरणों में तो यजुर्वेद सदन आगे था, किंतु अंत में अथर्ववेद सदन ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अथर्ववेद, द्वितीय स्थान यजुर्वेद तथा तृतीय स्थान सामवेद सदन ने प्राप्त किया। प्राचार्य ने विजेता टीम को पुरस्कार से सम्मानित किया।