- Hindi News
- किसी सूरत में हो आचार संहिता का उल्लंघन : सहरावत
किसी सूरत में हो आचार संहिता का उल्लंघन : सहरावत
जींद| जींदविधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम वीरेंद्र सहरावत ने गुरुवार को अपने कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र मेंं लगाए गए सुपरवाइजर, उड़नदस्ते, स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम, सहायक खर्च ऑब्जर्वर, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली। उन्होंने विभिन्न टीमों में शामिल अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता की किसी भी सूरत में अवहेलना नहीं होनी चाहिए।
वीडियो सर्विलांस टीम तैनात कर दी गई हैं। उन्हें कैमरे उपलब्ध करवाए गए है जो किसी भी कार्यक्रम की वीडियो बनाएंगे। उन्होंने बताया कि जींद विधानसभा क्षेत्र में जींद शहर के साथ 36 गांवों आते हैंं। इनमें 153 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं।
जींद. अधिकारियोंकी बैठक लेते एसडीएम विरेंद्र सहरावत।