पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस क्षेत्रों में शुरू हुआ वोटिंग मशीन प्रशिक्षण कार्य

विस क्षेत्रों में शुरू हुआ वोटिंग मशीन प्रशिक्षण कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार चुनाव कार्यों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रशिक्षण जिले की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में दिया जाएगा। गुरुवार को जींद विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम का प्रशिक्षण खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में शुरू हुआ।

ईवीएम मशीन का प्रशिक्षण देने के लिए 5 मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति की गई है, जिन्होंने कर्मचारियों को दिनभर ईवीएम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें एएससीओ, एसटीओ , जीडब्ल्यूसी के वीके पिंडारा, डीएफओ, हरियाणा एग्रो लिमिटेड, हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन, डीएफएससी, कानफैड, हैफेड, एफसीआई, एलआईसी, नेशनल इंश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, ओरियंटल इंडिया इंश्योरेंस, न्यू इंडिया इंश्योरेंस जींद, जिला कल्याण विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला खेल कार्यालय, योजना कार्यालय, मत्स्य कार्यालय जींद के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

22सितंबर तक चलेगा प्रशिक्षण

जींदविधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि ईवीएम प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम 22 सितंबर तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के एसई कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी, एक्सईएन, एसडीओ मैकेनिकल, एसडीओ इलेक्ट्रिकल कार्यालयों के ट्रेनिंग में शिरकत करेंगे। इसी दिन 11 बजे जन स्वास्थ्य विभाग के एसई कार्यालय के एक्सईएन, एसडीओ मैकेनिकल, ईओ एसडीओ कार्यालय हुडा के अधिकारी एवं कर्मचारी ईवीएम का प्रशिक्षण लेंगे।

इसके बाद इसी दिन पंचायती राज विभाग, जिला सैनिक बोर्ड, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट तथा म्यूनिसिपल कारपोरेशन, रोडवेज विभाग, एनसीसी, डीएसवाईओ, डिफेंस काॅलोनी स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी जिला रेडक्रॉस सोसायटी, स्थानीय निधि लेखा विभाग, मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन कार्यालय, को-ऑपरेटिव बैंक जींद तथा एआरसीएस विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी ईवीएम का प्रशिक्षण ग्रहण करेंगे।

जींद. ईवीएममशीन की जानकारी लेते कर्मचारी।