पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर उतरे आरएसएस कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन

सड़क पर उतरे आरएसएस कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | आरएसएसकार्यकर्ताओं के साथ रोहतक में हुई मारपीट के विरोध में गुरुवार को आरएसएस कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया और मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। बाद में गिरफ्तारी की मांग से संबंधित राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीसी अशोक कुमार मीणा को सौंपा।

रानी तालाब स्थित जेसीआई पार्क में अनेक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता एकत्र हुए। आरएसएस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर संचालक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि 14 सितंबर शाम को रोहतक के सिटी पार्क में आरएसएस बालकों की शाखा लगी हुई थी। उसी दौरान विकास हुड्डा उर्फ मोनू तथा देवेंद्र हुड्डा तीन-चार अन्य युवक शाखा में पहुंचे और पार्क में कांग्रेसी विधायक भारत भूषण बतरा का कार्यक्रम होने की बात कहकर पार्क खाली करने के लिए कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरएसएस के जिला प्रचारक प्रवीण कुमार तथा शाखा लगा रहे बालकों के साथ मारपीट की। पार्क कमेटी सदस्य जितेंद्र गहलावत ने बचाव की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना रोहतक में की गई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की।

आरएसएस कार्यकर्ता सरकार तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और मांगों से संबंधित ज्ञापन डीसी को सौंपा। इस मौके पर घनश्याम, महाबीर गोयल, श्रीनिवास वर्मा, जितेंद्र चहल, अमन शर्मा, संदीप, राजेश शर्मा स्वामी ज्ञानानंद भी मौजूद थे।

जींद. प्रदर्शनकरते आरएसएस कार्यकर्ता।