पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आचार संहिता में प्रशासन आया हरकत में, सड़कों का पैचवर्क शुरू

आचार संहिता में प्रशासन आया हरकत में, सड़कों का पैचवर्क शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आचारसंहिता के दौरान शहर की बदहाल सड़कों की ओर आंखें मूंदे प्रशासन ने अब कुछ सुध लेनी शुरू की है। हालांकि प्रशासन महज खानापूर्ति कर गड्ढों को पाटने में जुटा है, लेकिन जिस तरह से सड़कों के बीच गड्ढों में टांकियां लगाई जा रही हैं। इससे राहगीरों को कुछ ही दिनों तक राहत मिल पाएगी।

गड्ढोंको भरने की कवायद की शुरुवात

शहरकी एंट्री करते ही जगह-जगह बने गड्ढे वाहन चालकों राहगीरों के लिए परेशानी बने हैं। इस समस्या को भास्कर ने 11 सितंबर के अंक में शहर में एंट्री राह नहीं आसान शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर प्रमुखता से उठाया था।

लोक निर्माण विभाग कर्मचारियों ने लघु सचिवालय की सड़क के सामने से सुबह से ही गोहाना रोड पर बने गड्ढों में बजरी तारकोल डालकर गहराई को कम किया। आनन-फानन में किए गए इस कार्य के दौरान सड़क के सभी गड्ढे नहीं भरे गए। इसके अलावा सफीदों रोड, भिवानी रोड बाइपास पर सड़क के बीचो-बीच काफी गड्ढे हैं। वाहन चालक राजबीर, सोनू, सतबीर पवन कुमार का कहना है कि गोहाना रोड से जैसे ही शहर में एंट्री करते हैं तो टूटी सड़क परेशान करती है। अब प्रशासन ने टांकी आदि लगाने के नाम पर कुछ खानापूर्ति की जा रही है। सड़क पर टांकी दो चार दिन बाद ही उखड़ जाती हैं और यह स्थाई समाधान नहीं है। गोहाना रोड से भी ज्यादा सफीदों रोड का बुरा हाल है। अर्बन एस्टेट की लगभग सभी सड़कें टूटी हुई हैं।

अर्बन एस्टेट में हुडा कर्मचारियों की लापरवाही यहां के बाशिंदों पर भारी पड़ रही है। अर्बन एस्टेट के मकान नंबर 1605 1606 के सामने सीवर के लिए बनाया मैनहाॅल खुला है। लोगों का इसमें गिरने का खतरा बना रहता है। महिला रानी, सुमन देवी, रितु, संतोष देवी ने बताया कि हुडा की ओर से उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही। काॅलोनी में तो सफाई है और ही सीवर व्यवस्था ठीक। कई बार तो गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा हो जाता है। इससे बहुत परेशानी होती है।

जींद. गोहानारोड पर सड़क पर बजरी और तारकोल लगाकर ठीक करता लोक निर्माण विभाग का कर्मचारी।

^सड़क पर बने गड्ढों को भरने के लिए सिर्फ पैचवर्क कराया जा रहा है ताकि राहगीरों को कोई परेशानी हो। यह हमारा रूटीन में चलता रहता है। गोहाना रोड पर बने गड्ढे आदि को भराने की कार्रवाई की गई है। शहर की ओर सड़क जाने वाली सड़क के गड्ढों को भी जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा। -जेएसमेहरा, एक्सईएन,प