पति पर दहेज प्रताड़ना का केस
जींद | विवाहिताके साथ मारपीट करने तथा बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने पर सदर थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव बराह खुर्द निवासी रानी ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि उसकी शादी नौ अप्रैल 2011 को गांव खरल निवासी नन्हा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसे दहेज के लिए तंग कर रहा था। डिमांड पूरी होने पर उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और वापस लौटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। रानी ने आरोप लगाया कि शादी के समय परिजनों द्वारा जो कीमती सामान दिया गया था उसे भी आरोपी ने अपने पास रख लिया।
अदालत ने इस पर सदर थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने महिला के पति नन्हा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।