पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढिगाना गांव में लगा केंचुआ प्रशिक्षण शिविर

ढिगाना गांव में लगा केंचुआ प्रशिक्षण शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद| कृषिविज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा की ओर से गुरुवार को ढिगाना गांव में चार दिवसीय केंचुआ पालन पर व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 20 व्यक्तियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण का काम शुरू किया। इस मौके पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए केंद्र के प्रभारी एवं शिविर संयोजक डाॅ. रामदिया कौशिक ने केंचुए की कौन-कौन सी प्रजाति खाद बनाने में सहायक होती है, के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि केंचुए की खाद बनाने के लिए कौन-कौन सी फसलों के अवशेष सहायक होते हैं और वे किस प्रकार से केंचुए की खाद बनाते हैं। इस मौके पर कृषि ज्ञान केंद्र से आए डाॅ. रामदयाल पंवार, डॉ. फतेहसिंह डाॅ. कांता सभ्रवाल ने भी केंचुए के बारे में जानकारी दी।