विद्यार्थियों को दी जा रही फ्री कोचिंग
नरवाना | जिलाबाल कल्याण परिषद जींद शाखा बालभवन नरवाना में लगातार 29 अगस्त से कोंचिंग स्कीम अथवा स्कूली गृहकार्य में बालभवन नरवाना के स्कूली बच्चों को फ्री कोचिंग दी जा रही है। इसमें सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के बच्चे बिना भेदभाव के कोचिंग ले रहे है। इस स्कीम का लगभग 25-30 बच्चे लाभ उठा रहे हैं। कोचिंग स्कीम जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक के निर्देशन में चलाई जा रही है। यह नर्सरी कक्षा से छठीं कक्षा तक सीमित हैं। बालभवन नरवाना के सुपरवाइजर नरेंद्र कुमार ने बताया कि हमने अनुभवी और मेहनती स्कूली गृहकार्य अध्यापिका की नियुक्ति की है ताकि बच्चे इस स्कीम का लाभ उठा सके और भविष्य में आगे बढ़ सके।
नरवाना. बालभवनमें बच्चों को पढ़ातीं अध्यापिका।