पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार साल बाद दीवार की हुई पुताई, सूखी घास की खुदाई और चबूतरे की मरम्मत

चार साल बाद दीवार की हुई पुताई, सूखी घास की खुदाई और चबूतरे की मरम्मत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभी पार्कों को करना है रंगरोगन

आखिरकारशहर के पार्कों के दिन बहुरने शुरू हो गए हैं। बदहाल पड़े डीसी काॅलोनी के पार्क समेत कई पार्कों की जिला प्रशासन ने सुध लेनी शुरू कर दी है। पार्क की दीवारों पर चार साल बाद पुताई का कार्य शुरू कर दिया गया। पार्क की सूखी घास झाड़ियों पर ट्रैक्टर चलाकर उनकी खुदाई कराई गई। दैनिक भास्कर ने शहर के अधिकतर बदहाली के शिकार पार्कों की लाइव कवरेज देकर प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया था। खबर प्रकाशित होने के दो दिन बाद ही प्रशासन ने पार्कों की जीर्ण-शीर्ण दशा को सुधारने के लिए कदम उठा दिया है।

शहर में नगर परिषद के 26 पार्क हैं। इसके अलावा हुडा काॅलोनियों में दो दर्जन के करीब पार्क बनाए गए हैं, लेकिन अधिकतर पार्कों की हालात खराब है। इन पार्कों का सही मायने में मेंटेनेंस नहीं हो पा रहा है, जिसका खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं। स्कीम नंबर-5 में लोगों ने खुद के प्रयास से अपना पार्क के नाम से एक पार्क को सुधारा, लेकिन कुछ समय बाद वहां भी बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आईं और अब पार्क अच्छी सूरत में नहीं है। सरकारी तंत्र के भरोसे लोग पार्कों का लुत्फ उठाने की सोचते हुए खुद पीछे हट रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी के कारण शहर के कई पार्क अपने अस्तित्व को खोने के कगार पर पहुंच गए हैं।

फिलहालसरकारी एरिया के पार्कों पर ही नजर

जिलाप्रशासन ने फिलहाल अपने आवास दफ्तरों के आसपास के पार्कों के सौंदर्यीकरण की तैयारी की है। डीसी काॅलोनी के सामने वाले पार्क, रेडक्राॅस के सामने वाले रेडरोज पार्क की झाड़ियों घास पर ट्रैक्टर हैरो चलाकर उनकी खुदाई करा दी है। इसके अलावा लघु सचिवालय के पार्कों की भी जुताई कराकर प्रशासन ने पार्कों में साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया है।

जींद. डीसीकाॅलोनी के पार्क में बने चबूतरे को ठीक करते मिस्त्री। इसके बाद शहर के अन्य पार्क भी संवरेंगे।

डीसी काॅलोनी के पार्क में रंग पुताई रंगरोगन का कार्य करने वाले पेंटर राणा नरेंद्र ने बताया कि उन्हें ठेकेदार ने यहां पर पुताई रंगरोगन करने के लिए लगाया है। शहर के अन्य सभी पार्कों में भी ठेकेदार के माध्यम से वे ही रंगरोगन का कार्य करेंगे। फिलहाल आज यहां पर इस पार्क में काम की शुरुआत की है।

बदसूरत हो चुके हैं पार्क

शहरमें बनाए गए पार्क काफी बदसूरत हो चुके हैं। नगर परिषद हुडा प्रशासन इनकी सुध नहीं ल