- Hindi News
- छात्र आकाश ने नेशनल स्पर्धा में पाई छात्रवृत्ति
छात्र आकाश ने नेशनल स्पर्धा में पाई छात्रवृत्ति
जींद | पटियालाचौक रेलवे रोड निवासी छात्र आकाश जैन ने एनबीएचएम (नेशनल बोर्ड हायर मैथमेटिक्स) की परीक्षा पास कर छात्रवृत्ति प्राप्त करके क्षेत्र परिजनों का नाम रोशन किया है। जगदीश राय जैन के पुत्र आकाश जैन ने इलाहाबाद से छात्रवृत्ति पास की है। पूरे भारत में केवल 45 बच्चों ने यह परीक्षा पास की है, जिसमें आकाश भी शामिल हैं। आकाश वर्तमान में आईआईटी कानपुर में पढ़ रहे हैं। आकाश के पिता गोयल शटरिंग स्टोर के नाम से रेलवे रोड पर दुकान चलाते हैं।