बाइक फिसलने से युवक की जान गई
जींद | गोहानारोड के साथ लगते चक्की मोड़ पर देर रात को बाइक िफसलने से युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
डाहौला गांव निवासी करीब 26 वर्षीय युवक सतीश शनिवार को किसी कार्य के लिए जींद में आया हुआ था। देर रात को जब वह बाइक पर चक्की मोड़ के समीप जा रहा था तो अचानक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे वह गिर गया और सड़क पर सिर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।