पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलेभर में हुई बूंदाबांदी ठंड ने बढ़ाई कंपकपी

जिलेभर में हुई बूंदाबांदी ठंड ने बढ़ाई कंपकपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | शनिवारको बदले मौसम के कारण बूंदाबांदी का दौर दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। इससे मौसम में घुली ठंडक ने लोगों को कंपकंपा दिया है। दिनभर जिलेभर में हल्की तेज बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। रुक रुककर हुई बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी 24 घंटे में कहीं हलकी कहीं तेज बारिश होने के आसार हैं। साथ ही बारिश के बाद धुंध भी लोगों को परेशान करेगी। जींद, नरवाना, उचाना, सफीदों, जुलाना, अलेवा पिल्लूखेड़ा में सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हुई। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. आरडी कौशिक ने बताया कि हो रही बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी। गेहूं की फसल अच्छी होगी। सेहत विशेषज्ञ डाॅ. आरएस पूनिया ने बताया कि ठंड के मौसम में खासकर बच्चों को खुले में बाहर घूमने दें।