पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यमंत्री ने दिया मांगों के समाधान का आश्वासन

राज्यमंत्री ने दिया मांगों के समाधान का आश्वासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | हरियाणाराजकीय पेंशनर्स संयुक्त मंच की बैठक शाहबाद हनुमान मंदिर में मंच के प्रधान कुलदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भाग लिया। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

सम्मेलन में जींद जिले की तरफ से पहुंचे पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रधान किताब सिंह भनवाला, पदाधिकारी महेंद्र सिंह जागलान तथा चंदन राम शर्मा ने रविवार को जारी प्रेस बयान में बताया कि सम्मेलन में सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने पेंशनर्स की समस्याओं तथा मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की। राज्यमंत्री को इन सभी मांगों समस्याओं से अवगत करवाया और इसके लिए मंंच की ओर से राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी जी को मांग पत्र प्रस्तुत किया। मंत्री ने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री के समक्ष इन मांगों को लेकर समर्थन करवाया जाएगा।