सर्वजन हिताय के लिए करें प्रेरित: डीसी
जींद | डीसीअजित बालाजी जोशी ने ग्रामीण विकास कार्यों से जुड़े अधिकारियों को सुझाव दिया है कि वे सर्वजन हिताय के लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई प्रतिष्ठित व्यक्ति अपने पूर्वजों की याद में अपने पैतृक गांव में सार्वजनिक हितों से जुड़ी कोई परियोजना शुरू करना चाहता है तो उसे सर्वजन हिताय का कार्य शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा सके। डीसी ने अधिकारियों से कहा है कि गांव अथवा शहरों के कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने बड़े-बड़े शहरों में जाकर औद्योगिक क्षेत्र में या अन्य किसी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। ऐसे लोगों का अपने पुश्तैनी अथवा पैतृक गांव/ शहर से विशेष लगाव रहता है। ऐसे लोग अपने पूर्वजों की याद में पार्क बनाने, खेल स्टेडियम विकसित करने जैसी परियोजनाओं के लिए तैयार होते हैं। उन्हें सही माहौल उपलब्ध कराना चाहिए।