अनुबंधित कर्मियों को पक्का करें: ढांडा
जींद | अनुबंधितप्रयोगशाला टेक्नीशियन जिला कार्यकारिणी की मांगों को लेकर बैठक रविवार को सामान्य अस्पताल परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान ओमपाल ढांडा ने की। इसमें अनुबंधित कर्मचारियों के हो रहे शोषण पर रोष जताया गया। ढांडा ने कहा कि सरकार अनुबंधित टेक्नीशियनों को पक्का करने के लिए कोई ठोस पॉलिसी बनाए। टेक्नीशियन पदाधिकारी कुलदीप सिवाच ने बताया कि अनुबंधित कर्मचारियों को काम के हिसाब से वेतनमान नहीं मिलता। सरकार को चाहिए कि वह इन्हें पक्का करे। महासचिव सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लंबित लटकाए हुए है। इस मौके पर रोहताश ढिल्लो, वीरेंद्र, जोगेंद्र, वीरेंद्र खत्री, रोहताश, सत्यवान, सुनील दत्त, प्रमोद, सुखविंद्र, शीशपाल मौजूद रहे।