पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर पलटा, तीन को आई चोटें

ट्रैक्टर पलटा, तीन को आई चोटें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिल्लूखेड़ा | गांवमोरखी में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर पर सवार तीन युवकों को काफी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव मोरखी निवासी सिंदर, वजीर तथा सतबीर रविवार को ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव मालसरीखेड़ा की तरफ जा रहे थे। गांव से थोड़ी दूर जाते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।