पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सट्टा खाईवाली करते दो को किया गिरफ्तार

सट्टा खाईवाली करते दो को किया गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | जिलापुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को सट्टा खाईवाली करते हुए काबू किया है। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों लोगों के कब्जे से १६३५ रुपये की नकदी बरामद कर उनके खिलाफ खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। शहर थाना नरवाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अस्पताल के निकट सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर युवक को धर दबोचा। तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से १५२० रुपये की नगदी तथा सट्टा का पर्चा भी बरामद किया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान मरला काॅलोनी निवासी प्रवीण के रूप में हुई। उधर, सफीदों थाना पुलिस ने गांव सिवानामाल निवासी राजकुमार को गांव के रामलीला ग्राउंड से काबू कर उसके कब्जे से ११५ रुपये की नगदी बरामद की है।