- Hindi News
- अलेवा में लगी लोक अदालत, नहीं पहुंचे केसों से संबंधित लोग
अलेवा में लगी लोक अदालत, नहीं पहुंचे केसों से संबंधित लोग
अलेवा | अलेवागांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा आमजन के विवादों का निपटारा करने के लिए रविवार को एक लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस लोक अदालत में जींद अदालत से आए एडवोकेट आरपी शर्मा बस्ती राम सैनी विवादों का निपटारा करने के लिए पहुंचे। लेकिन जिन लोगों के केस अदालत में निपटाने थे वे यहां पहुंचे ही नहीं। लोक अदालत में कंडेला, शाहपुर, नगूरां, डाहौला, बधाना, थुआ, चूहड़पुर तथा हसनपुर समेत आसपास के कई गांवों के लोगों के विवादों को आपसी सहमति से निपटारा कराने के लिए ही लोक अदालत का आयोजन किया गया था, लेकिन विभिन्न प्रकार के केसों से सबंधित लोगों के लोक अदालत में पहुंचने पर लोक अदालत में आए दोनों एडवोकेटस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों को कानूनी जानकारियां दी गई।
जानकारी देते हुए एडवोकेट आरपी शर्मा ने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों को हिंदू मैरिज एक्ट, लगातार घट रहे लिंगानुपात, महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा लड़कियों को मारने दहेज आदि समेत कई प्रकार के कानूनों के बारे में जानकारियां दी गई। इस मौके पर थाना प्रभारी अलेवा तकदीर सिंह, सरपंच बलबीर चहल, स्कूल प्राचार्य महाबीर श्योराण, उपतहसील के कानूनगो पटवारी समेत गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।