दीनदयाल मंच चलाएगा स्वच्छता अभियान
जींद | दीनदयालमंच की बैठक रविवार को प्रधान दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें 11 फरवरी को पं. दीनदयाल की पुण्य तिथि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई। इस दिन मंच के सभी सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी और सफाई अभियान चलाया जाएगा। बैठक में रामकुमार शर्मा, अनिल सैनी, वीरेंद्र शर्मा, विकास सिंगला, हरचरण दास, रामप्रकाश, नवनीत सैनी मौजूद रहे।