पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैढ़ सुनार सभा ने भ्रूणहत्या रोकने की शपथ ली

मैढ़ सुनार सभा ने भ्रूणहत्या रोकने की शपथ ली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | मैढ़सुनार सभा जींद की बैठक रविवार को कृृष्णा काॅलोनी स्थित सभा कार्यालय में प्रधान फूलसिंह वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने कन्या भ्रूणहत्या रोकथाम की पदाधिकारियों ने शपथ ली।

सभा महासचिव राममेहर वर्मा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अप्रैल में समाज की उन सभी लड़कियों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने उच्च शिक्षा खेलों में समाज का नाम रोशन किया है। इसके अलावा 5 मार्च को होली पर मिलन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में राजकुमार सोनी, राजेंद्र सोनी, पवन कुमार सोनी, नरेश कुमार सोनी, राजेंद्र वर्मा जुलाना, राधेश्याम वर्मा, अनिल कुमार, रवीन्द्र वर्मा, इंद्रसिंह वर्मा, ताराचंद्र सोनी, मनफूल वर्मा, रामकुमार वर्मा, बालकिशन सोनी मास्टर राजेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे।