पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रूणहत्या के खिलाफ संघर्ष करेगी सर्व कौशिक खाप

भ्रूणहत्या के खिलाफ संघर्ष करेगी सर्व कौशिक खाप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | भ्रूणहत्या,दहेज प्रथा, नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सर्व कौशिक खाप हरियाणा संघर्ष कर जागरूकता की अलख जगाएगी। इसको लेकर खाप की पहली बैठक रविवार को कैथल रोड स्थित माया वैल्विक पैलेस में हुई। इसमें कन्या भ्रूणहत्या करने रोकने की शपथ ली गई।

बैठक की अध्यक्षता हरीराम दीक्षित ने की। इसमें कौशिक खाप की कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से धन्नाराम कौशिक को कार्यकारी संरक्षक बनाया गया। दस सदस्यों को भी कमेटी में शामिल किया गया। कमेटी सदस्यों ने हरियाणा में जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

बैठक में मौजूद लोगों ने शपथ ली कि वे कन्या भ्रूणहत्या करेंगे और करने देंगे। इसके लिए वे पहले अपने परिवार तथा उसके बाद समाज के लोगों को जागरूक करेंगे। बेटी बचेगी तो बहू मिलेगी यह सोच हर मां-बाप को करनी चाहिए। खाप संरक्षक धन्नाराम कौशिक ने कहा कि परिवारों में सास-बहू के झगड़े, भाई-भाई में विवाद ऐसी समस्याएं हैं। जो समाज को खोखला कर रही हैं। ऐसे झगड़ों का सहमति से रोकना होगा। खाप ने निर्णय लिया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

धन्नाराम कौशिक को बनाया संरक्षक

सर्वकौशिक खाप की बैठक में लोगों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी खाप की गठित कार्यकारिणी कमेटी को सौंपी गई। कार्यकारी संरक्षक धन्नाराम कौशिक के नेतृत्व वाली कमेटी में तेलूराम शर्मा, बलवान शर्मा, कृष्ण शर्मा किठाना, वेदप्रकाश कौशिक अलीपुरा, डाॅ. वेदप्रकाश कौशिक भौंगरा, नरेश शर्मा खांडा, रामजुवारी जामनी, रामधन शर्मा हिसार, महेश घिमाना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त बैठक में दिनेश कौशिक, सत्यनारायण शर्मा, बलवंत शर्मा, ईश्वरदत्त कौशिक, बलवान शर्मा, वीरेंद्र कौशिक, सत्यवान, धर्मपाल शर्मा, देवीचंद कौशिक, जयपाल दीक्षित, पवन कुमार, राजबीर खांडा, सुभाष किठाना आदि कौशिक खाप के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में 11 सदस्यीय खाप कमेटी का किया गठन