- Hindi News
- पेंशन वृद्धि लागू होने के बाद मिलेगी खुशी
पेंशन वृद्धि लागू होने के बाद मिलेगी खुशी
जींद | पेंशनर्सकर्मचारी-अधिकारी एसोसिएशन की जिलास्तरीय आम बैठक रविवार को जाट धर्मशाला मेें जिला प्रधान किताब सिंह भनवाला की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकार द्वारा जनवरी 2006 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स की पेंशन में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा के बारे पेंशनर्स की लंबित पड़ी मांगों को पूरा करने के लिए विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखा अधिकारी रतन सिंह लोहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों पेंशन वृद्धि को लेकर जो घोषणा की थी, उसके संदर्भ में अभी तक कोई अधिकृत पत्र जारी नहीं किया गया है। पेंशनर्स के बारे में कई याचिकाएं हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। इसलिए सरकार ने हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए यह घोषणा की थी।
सरकार जब अधिकृत पत्र जारी करेगी, तब ही इस घोषणा के परिणाम स्पष्ट होंगे। इसके बाद ही कर्मचारी खुश होंगे। इस मौके पर महेंद्र सिंह जागलान, प्रेम सिंह चहल, चंदन राम शर्मा, धूप सिंह, रामचंद्र नैन, जेपी गर्ग, रामकिशन, रणधीर सिंह, कर्मचंद, कलीराम, दरियाव सिंह, नरसीराम, भरत सिंह, यशपाल मोर, ओमदत्त, ओमप्रकाश, दयानंद जरनैल घूमन भी मौजूद रहे।
पेंशनर्स ने सरकार द्वारा जनवरी 2006 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनर्स की पेंशन में 50% वृद्धि की घोषणा पर किया विमर्श
जींद. जाटधर्मशाला में बैठक को संबोधित करते पेंशनर्स पदाधिकारी।