- Hindi News
- शिक्षा के निजीकरण के विरोध में प्रदेशभर के स्कूलों में कल हड़ताल
शिक्षा के निजीकरण के विरोध में प्रदेशभर के स्कूलों में कल हड़ताल
स्टूडेंट्सफेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) राज्य कमेटी के आह्वान पर शिक्षा के निजीकरण छात्रों की मांगों को लेकर आगामी 12 फरवरी को प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में छात्र हड़ताल पर रहेंगे।
शिव काॅलोनी के अक्षर भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य उप- प्रधान विनोद धड़ौली ने कहा कि विधान सभा चुुनाव से पहले भाजपा ने अपने घोषणापत्र में छात्रों, युवाओं के वोटों को हथियाने के लिए छात्र संघ चुनाव बहाल करने, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने, शिक्षण संस्थाओं में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध के झूठे वायदे किए थे। अब केंद्र राज्य सरकार शिक्षा का निजीकरण भगवाकरण के रास्ते पर बढ़ रही है। शिक्षा के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को खत्म करके रुढ़िवादी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा में अमूल चूल परिवर्तन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चला रखा है परंतु इन महिला विरोधी संगठनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा की 12 फरवरी को पूरे प्रदेश में छात्राओं के लिए स्पेशल बस, सभी लोकल रूटों पर सरकारी बसों का प्रबंध, जेबीटी कोर्स की अवधि को 2 वर्ष करने की मांग, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की मांग, सभी विद्यार्थियों के बस पास फ्री करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में हड़ताल रहेगी। इस मौके पर राजकीय काॅलेज जींद की अध्यक्षा सोनिया, राज्य छात्रा सब कमेटी सदस्या अंजू, जिला सह-सचिव सचिन पलवा, जिला उप प्रधान नीरज, जिला प्रधान असीम कृष्ण मौजूद रहे।
एसएफआई के राज्य उप प्रधान ने कहा
जींद. पत्रकारोंसे बातचीत करते स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य उपप्रधान विनोद धड़ौली (दाएं से दूसरे)।