पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में भी बेघरों को मिलेगी छत

शहर में भी बेघरों को मिलेगी छत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामें बेघर लोगों को खुले आसमान के तले रात गुजारनी पड़े, इसके लिए जिला मुख्यालय पर एक स्थायी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें कोई भी बेघर रात बिता सकता है। डीसी अजित बालाजी जोशी ने सोमवार को बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी बेघर खुले आसमान के नीचे सोए, उसे ठंड से बचने के लिए छत अवश्य मिले। रैन बसेरे के निर्माण पर 25 लाख रुपए की राशि खर्च की गई हैं।

डीसी ने बताया कि जींद शहर में बेघर लोगों को रात बिताने के लिए रैन बसेरे का नया भवन मिल गया है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत डीआरडीए द्वारा नगरपरिषद के सहयोग से इस रैन बसेरे का निर्माण कार्य करवाया गया है। इसमें महिला पुरुषों के लिए अलग-अलग कमरों की व्यवस्था है। कुल 6 कमरों वाले इस भवन में शौचालय, स्नानघर, स्टोर तथा खुले आंगन की पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि रैन बसेरा पालिका बाजार के साथ लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यालय वाली जगह पर बनाया गया है।

जिला मुख्यालय पर एक स्थायी रैन बसेरा बनाया

जींद. शहरमें बेघर लोगों को रात बिताने के लिए तैयार रैन बसेरा का नया भवन।