पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंटेनर बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

कंटेनर-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवा | जींद-कैथलरोड पर शामदों बस अड्डे के पास देर शाम आठ बजे बाइक कंटेनर की भिड़ंत में डाहौला निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को परिजनों ने जींद के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक भेज दिया। कंटेनर चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया।

डाहौला निवासी सतीश के चचेरे भाई कुलदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार को भाई सतीश अशोक बाइक पर सवार होकर किठाना किसी कार्य के लिए गए हुए थे। घर का काम निपटाने के बाद वे किठाना से घर की ओर रहे थे कि जींद की ओर से तेज गति से आए कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सतीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक गंभीररूप से घायल हो गया है। पुलिस ने अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अलेवा. जींद-कैथलमार्ग पर शामदों बस अड्डे पर पड़ी हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।