- Hindi News
- फेस्टिवल में दिखेगी बीबीपुर की डाॅक्यूमेंट्री
फेस्टिवल में दिखेगी बीबीपुर की डाॅक्यूमेंट्री
बीबीपुरमें मंगलवार को बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ विषय पर डाॅक्यूमेंट्री बनाई गई। ड्रीम्ज प्रा. लिमिटेड की टीम द्वारा इस दौरान गांव में दिनभर रहकर डाॅक्यूमेंट्री तैयार की गई।
गांव की पंचायत द्वारा पिछले दिनों में चलाए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान किए गए कार्यों को कैमरे में कैद किया गया। तैयार की गई इस फिल्म को फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जाएगा। ताकि लोग इससे कुछ प्रेरणा ले सकें और बेटियों को आगे बढ़ाने का संकल्प ले सकें।
पांच सदस्यीय टीम पहुंची गांव
ड्रीम्जप्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पांच सदस्यीय टीम मंगलवार सुबह वाईएस गिल वीना के नेतृत्व में बीबीपुर गांव में पहुंची। इस दौरान टीम द्वारा गांव में हर उस कार्यों को अपने कैमरे में कैद किया जो पंचायत गांव की महिलाओं द्वारा पिछले दिनों में किए गए हैं। बता दें कि इससे पहले भी केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय समेत कई अन्य प्राइवेट विदेशी लोगों द्वारा भी बीबीपुर गांव में पहुंचकर डाॅक्यूमेंट्री तैयार की जा चुकी है।
जींद. बीबीपुरगांव में लाडो मार्ग पर डाॅक्यूमेंट्री तैयार करती टीम।