कंडेला खाप ने सम्मानित किए अधिकारी
जींद | कंडेलाखाप के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला मंगलवार को डीसी एसपी को सम्मानित करने साथियों सहित लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने दोनों आला अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। उनके साथ कंडेला गांव के सरपंच रणधीर सिंह, ओमप्रकाश, राजबीर सिंह, राममेहर कंडेला, ईश्वर सिंह एडवोकेट, आजाद सिंह, राजेन्द्र कंडेला, रीडर महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
टेकराम कंडेला का कहना है कि उन्होंने दोनों अधिकारियों को उनके काम के लिए सम्मानित किया है। डीसी अजित बालाजी जोशी ने सबसे पहले शहर के पार्कों का हालत सुधार दी है। अब वे गांवों के लोगों की समस्याएं दूर करने में लगे हैं। एसपी बदन सिंह राणा ने शहर के मुख्य प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रोजेक्ट तैयार किया है।
जींद. एसपीको सम्मानित करते कंडेला खाप के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला।