- Hindi News
- सुरबुरा में पेयजल संकट डीसी से मिलीं महिलाएं
सुरबुरा में पेयजल संकट डीसी से मिलीं महिलाएं
जींद | जिलेके गांव सुरबुरा में पीने का पानी मिलने से परेशान ग्रामीण अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार को गांव सुरबुरा की दर्जनों महिलाएं डीसी दरबार पहुंचीं। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग की। संतरो, अंगूरी, फूलपति, जीतो, सुशील, दर्शना, पतासो, कमलेश, फूलपति आदि महिलाओं ने डीसी के मिलने पर एसडीएम कार्यालय को शिकायत सौंपी। इसमें कहा कि गांव सुरबुरा में पाइप लाइन दबी होने के कारण सप्लाई ठप है।