- Hindi News
- आज पहुंचेगा 40 सदस्यों का फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल
आज पहुंचेगा 40 सदस्यों का फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल
यूरोपियनदेश फ्रांस का 40 सदस्यीय दल बुधवार को लक्ष्य मिल्क प्लांट में पहुंचेगा। इसमें वहां के पशुपालक, वैज्ञानिकों और उद्योगपतियों का दल जींद पहुंचेगा। मुर्राह भैंस के रखरखाव और प्राकृतिक संसाधनों का जायजा लेने रहा 40 सदस्यों का दल जींद के लक्ष्य मिल्क प्लांट के आधुनिक डेयरी फार्मों का दौरा करेगा। दूध मशीन कहे जाने वाली इन भैंसों के दूध उत्पादन में बढ़ोतरी की तकनीक हासिल करेगा। मुर्राह नस्ल की भैंसों को विदेशी भी अपने देशों में ले जाने के लिए वे भारत दौरे पर रहे हैं।
प्लांट के मैनेजिंग डायरेक्टर बलजीत रेढू ने बताया कि हर मौसम में पलने वाली प्रदेश की इस शानदार नस्ल के रखरखाव और उसके खानपान को देखने 40 पशुपालक 4 दिन के भारत दौरे पर आए हैं, यह दल बुधवार को जींद में निजी मिल्क प्लांट लक्ष्य के डेयरी फार्मों का अध्ययन करेगा और मुर्रा भैंस से संबंधित जानकारियां इकट्ठा करेगा। दल के साथ इवोल्यूशन इंटरनेशनल कंपनी के डॉ. संजीव शर्मा भी उनके साथ होंगे। इन विदेशी प्रतिनिधियों को लक्ष्य डेयरी फार्म में पशुपालन की झलक दिखाने के लिए जींद लाया जा रहा है। मुर्राह भैंस भविष्य का अधिकतम दूध देने वाला पशु है और कई देशों से इस के सीमन की मांग चुकी है। लक्ष्य के पास उत्तम नस्ल मुर्राह झोटे हैं, जिनके सीमन पर शोध कार्य पूरा हो गया है।