पाला पड़ने से ठंड में होगा इजाफा
जींद | अगलेएक दो दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। हालांकि मंगलवार को दिनभर तेज धूप खिली रही और शाम को आसमान में हल्के बादल भी छा गए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बुधवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन रात को पाला पड़ने से ठंड में और इजाफा होगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा।