पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस चालक के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज

बस चालक के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें गोहाना रोड पर लघु सचिवालय के सामने एक महिला को रोडवेज बस द्वारा कुचले जाने मामले में पुलिस ने बस चालक रोहतक जिले के फरमाना गांव निवासी बलराज के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया हुआ है।

यहथा मामला

चाबरीगांव निवासी हाल आबाद अर्बन एस्टेट वासी आजाद सिंह सोमवार दोपहर बाद अपने सवा साल के पोते आदित्य को दवाई दिलाने के लिए अपनी करीब 55 वर्षीय प|ी संतोष के साथ बाइक पर सवार होकर सामान्य अस्पताल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे लघुसचिवालय के सामने वाले रोड के समीप गोहाना रोड पर पहुंचे तो सामने जा रही जींद रोडवेज की बस रूकने के लिए धीमी चल रही थी। इस पर आजाद सिंह ने बस को क्रॉस कर आगे जाने का प्रयास किया तो पीछे से तेज गति से रही रोहतक रोडवेज की बस ने सीधी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक अंनियंत्रित होकर सड़क बीच जा गिरी। सड़क पर गिरी महिला को बस ने कुचल डाला। जबकि दादा उसका पोता दूसरी साइड में गिर गए। हालांकि आजाद सिंह को भी कुछ चोटें आई हैं, जबकि आदित्य सुरक्षित बच गया।

पुलिस ने आजाद सिंह के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि हादसे मामले का आरोपी रोहतक डिपो की बस का चालक बलराज सिंह है।