पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज का शिशु कल का भावी नागरिक : मीनाक्षी

आज का शिशु कल का भावी नागरिक : मीनाक्षी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाबाल संरक्षण यूनिट, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरवाना के कार्यालय में बच्चों की सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी हुडा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए जन-जन को जागरूक होना आवश्यक है। क्योंकि आज का शिशु ही कल का भावी नागरिक होगा। बच्चा जितना घर से सशक्त होगा उतना ही बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह अपनी रक्षा खुद कर सकेगा।

इसी के साथ जिला बाल संरक्षण यूनिट महिला एवं बाल विकास जींद द्वारा खंड स्तरीय चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी की बैठक पंचायत समिति की चेयरपर्सन माया देवी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें संरक्षण अधिकारी बबीता वर्मा ने सभी सदस्यों के साथ अपने विचार सांझा किए। बैठक में जयसिंह, सुलोचना शारदा, दिलबाग शास्त्री सहित आंगनवाड़ी वर्कर ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।