- Hindi News
- एक रैंक एक पेंशन योजना जल्द लागू होने का मिला आश्वासन
एक रैंक एक पेंशन योजना जल्द लागू होने का मिला आश्वासन
पूर्वसैनिक सेवा परिषद की बैठक गोहाना रोड स्थित सैनिक वाटिका में हुई। इसकी अध्यक्षता परिषद हरियाणा के वाइस प्रेजीडेंट रिटायर्ड कर्नल डीके भारद्वाज ने की। कर्नल भारद्वाज ने इस मौके पर बताया कि उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर जंतर मंतर पर आयोजित रैली में जींद का प्रतिनिधित्व किया।
इस मौके पर देश के रक्षामंत्री मनोहर परिकर से मुलाकात कर एक रैंक एक पेंशन योजना को जल्द लागू करने की मांग की गई। जिस पर रक्षामंत्री ने आश्वासन दिया कि इसे फरवरी के अंत में लागू कराने के लिए कार्रवाई कराई जाएगी।
परिषद के महासचिव सूबेदार मेजर इंद्र सिंह ने बताया कि इस मौके पर सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का चयन कराया गया। इसमें कर्नल महाबीर शर्मा को प्रधान, कैप्टन कपूर को सह प्रधान, सूबेदार मनीराम गौड़ को कोषाध्यक्ष, हवलदार मेजर सूरजभान खटक को संगठन मंत्री बनाया गया है। पूर्व प्रधान कमांडेंट रमाकांत शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिक हवलदार सुमेर धड़ौली की बेटी गोल्ड मेडल विजेता पहलवान अंजू देशवाल को भी सम्मानित किया गया।