- Hindi News
- रेलवे काॅलोनी की अव्यवस्था पर लगाई अधिकारियों को फटकार
रेलवे काॅलोनी की अव्यवस्था पर लगाई अधिकारियों को फटकार
उत्तररेलवे के एडीआरएम (टेक्निकल) आरसी गुप्ता ने बुधवार को जींद जंक्शन का निरीक्षण किया। वे रेलवे काॅलोनी वहां से कर्मचारी क्वाटर्स के रखरखाव पर नाराज दिखे। उन्होंने स्टेशन पर बने शौचालयों की साफ सफाई पर भी नाराजगी जताई।
तुम्हेंहमारी भाषा समझ नहीं आती क्या
रेलवेस्टेशन की व्यवस्था देखने के बाद एडीआरएम असिस्टेंट डिवीजनल इंजीनियर के कार्यालय में गए। वहां की बिल्डिंग शौचालयों को देखकर वे बोले कि यहां कभी सफाई होती है या नहीं। इसके बाद वे बाहर निकले तो रास्तों पर जमा घास और रुके हुए नाले देखकर वे आईओडब्ल्यूओ से बोले कि मैं बार-बार सफाई की बात कह रहा हूं। तुम्हें मेरी भाषा समझ नहीं आती क्या। इसके बाद एडीआरएम आरसी गुप्ता एक गार्ड के घर गए। वहां उन्होंने बिल्डिंग के अलावा दरवाजों की हालत देखी। इस पर बोले कि अगर कालोनी को माॅडल बनना है तो तुरंत सभी घरों को पेंट करवा कर टूटे दरवाजे बदले जाएं। उन्होंने सेक्शन इंजीनियर वर्कर्स सुरेंद्र कोहली से कहा कि काॅलोनी की सड़कों पर जगह-जगह बिखरा कूड़ा कचरा उन्हें दिखना नहीं चाहिए।
नादेड़एक्सप्रेस के ठहराव के लिए होगा प्रयास
रेलवेके सीनियर डिवीजन कामर्शियल मैनेजर को-आर्डिनेशन (डीसीएमसी) जीएन सिंह से लोगों ने जींद में नादेड़ साहब एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। लोगों को कहना था कि धमतान साहेब के दर्शन के बाद सिख श्रद्धालु नादेड़ साहेब जाते हैं। उन्हें ये गाड़ी पकड़ने के लिए पहले रोहतक जाना पड़ता है। डीसीएमसी ने कहा कि लोगों की दिक्कत को देखते हुए वे रेलवे बोर्ड को जींद में नादेड़ साहेब एक्सप्रेस के ठहराव के लिए लिखेंगे। नेशनल इंक्वायरी सिस्टम होने की बात का जवाब देते हुए अधिकारी ने कहा कि यह सिस्टम अभी केवल बड़े स्टेशनों पर ही बनाया गया है। जींद स्टेशन बी ग्रेड में है।
जींद. एडीआरएमआरसी गुप्ता ने बुधवार को रेलवे जंक्शन पर निरीक्षण किया, लेकिन उन्होंने स्टेशन पर सुरक्षा के क्या प्रबंध हैं, इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। यात्रियों की चेकिंग के लिए खराब पड़े उपकरणों की तरफ ध्यान ही नहीं दिया।
जींद रेलवे कर्मियों के क्वार्ट्स का दौरा करते उत्तर रेलवे के एडीआरएम(टेक्निकल) आरसी गुप्ता