- Hindi News
- जींद ब्लाॅक के 1785 में से 1121 ने दिया अर्जुन स्टेडियम में स्पीड टेस्ट
जींद ब्लाॅक के 1785 में से 1121 ने दिया अर्जुन स्टेडियम में स्पीड टेस्ट
अर्जुनस्टेडियम में चल रहे स्पीड (स्पोर्ट्स फिजिकल एक्सरसाइज इवेल्यूएशन एंड डेवलपमेंट) टेस्ट के दूसरे राउंड में बुधवार को जींद ब्लॉक के खिलाड़ियों के टेस्ट लिए गए। इस दौरान दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई हुए कुल 1785 खिलाड़ियों में से 1121 ने ही टेस्ट दिया। टेस्ट ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में 849 लड़के तथा 272 लड़कियां शामिल थीं।
हालांकि जिला खेल विभाग के अधिकारियों ने अर्जुन स्टेडियम में 16 फरवरी तक चलने वाली ट्रायल में किसी कारणवश ट्रायल में शामिल नहीं हो पाने वाले खिलाड़ियों को मौका देने का आश्वासन दिया हैं। ट्रायल कब ली जाएगी इसका फैसला बाद में किया जाएगा।
400 में से सिर्फ 272 ही लड़कियों ने दिया टेस्ट
जींदब्लॉक में दूसरे राउंड के लिए कुल 400 लड़कियों ने क्वालीफाई किया था, लेकिन तीन दिनों में टेस्ट देने के लिए मात्र 272 लड़कियां ही अर्जुन स्टेडियम में पहुंचीं। गुरुवार को पिल्लूखेड़ा खंड के खिलाड़ियों का स्पीड टेस्ट लिया जाएगा।
जींद. अर्जुनस्टेडियम में स्पीड टेस्ट के लिए मेडियन बॉल में भाग लेता खिलाड़ी।