- Hindi News
- समाज में सहकारी संस्थाएं दे रही हैं आर्थिक समानता को बढ़ावा : रोशन लाल श्योराण
समाज में सहकारी संस्थाएं दे रही हैं आर्थिक समानता को बढ़ावा : रोशन लाल श्योराण
हरकोफैडद्वारा जाट धर्मशाला में सोमवार को लोकतांत्रिक नियंत्रण, व्यावसायिक प्रबंधन तथा सूचना का अधिकार अधिनियम विषय पर एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व उप प्राचार्य रोशन लाल श्योराण मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सहकारी बैंक जींद के सहायक प्रबंधक जयप्रकाश वर्मा ने की, जबकि श्रम निर्माण संघ के निदेशक जयकिशन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं का कार्य सहकारिता के सिद्धांत पर जनतांत्रिक नियंत्रण के अनुसार होता है। सहकारी संस्थाएं व्यावसायिक संस्थाएं है। इनका मुख्य उद्देश्य समाज में आर्थिक समानता को बढ़ावा देना है। जींद इंजीनियरिंग संस्थान के अतुल गोयल ने कहा कि किसी भी कार्य विशेष में दक्षता हासिल कर उसे नया आयाम दिया जा सकता है। कार्यशाला में विशेषज्ञ सुभाष चन्द्र ने सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हरकोफैड के पूर्व सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने लोकतांत्रिक नियंत्रण पर अपने विचार रखे। हरकोफैड के सहायक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने हरकोफैड द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
जींद. जाटधर्मशाला में कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि।