- Hindi News
- जुलाना में इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन का पावर फेल, कई गाड़ियां हुईं लेट
जुलाना में इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन का पावर फेल, कई गाड़ियां हुईं लेट
कस्बेके रेलवे स्टेशन के समीप रविवार शाम को दिल्ली से श्रीगंगानगर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस इंजन की अचानक पावर फेल हो गया। इसके कारण करीब दो घंटे इंटर सिटी एक्सप्रेस यहां खड़ी रही। बाद में एक पैसेंजर गाड़ी की मदद से इंटरसिटी एक्सप्रेस को खींचा गया और उसके बाद ही ट्रेन का इंजन स्टार्ट हो पाया। इंटरसिटी इंजन की पावर फेल होने के कारण कई गाड़ियां लेट हो गईं और हजारों यात्रियों को इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार शाम को करीब साढ़े तीन बजे कस्बे के रेलवे स्टेशन से निकलते ही दिल्ली-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन की अचानक पावर फेल हो गई। एक्सप्रेस गाड़ी के लोको पायलेट ने इसकी सूचना तुरंत जुलाना के स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने दिल्ली में अपने उच्चाधिकारियों से संपर्क कर पावर इंजन भिजवाएं जाने के लिए कहा। इसी समय इंटर सिटी के पीछे-पीछे दिल्ली से जींद की ओर जा रही जनता एक्सप्रेस गाड़ी को किलाजफरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रुकवाना पड़ा। करीब दो घंटे तक इंटरसिटी एक्सप्रेस बीच रेल ट्रैक पर ही खड़ी रही। बाद में जींद से दिल्ली की ओर जा रही पैसेंजर गाड़ी के इंजन से इंटर सिटी एक्सप्रेस इंजन को खींचा गया और उसके बाद ही इंजन स्टार्ट हो पाया।
इंजन की पावर फेल होने के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस पैसेंजर डीजे के हजारों यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई अन्य मालगाड़ियां भी आसपास के स्टेशनों पर घंटों खड़ी रहीं। रेलवे ट्रैक के पूरी तरह से बंद होने कारण तीनों गाड़ियों के मुसाफिर करीब दो घंटे तक इधर-उधर घूमते रहे।
जुलाना. इंटरसिटीएक्सप्रेस चलने के इंतजार में बैठे यात्री।
इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण पावर फेल हो गया था। इसके कारण रेलवे ट्रैक करीब दो घंटे बाधित रहा। बाद में पैसेंजर गाड़ी के इंजन से उसे खींचा गया और उसके बाद ही इंटरसिटी एक्सप्रेस यहां से रवाना हो पाई।\\\' -जगदीश शर्मा, स्टेशनमास्टर, जुलाना