पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 करोड़ से हो रहा हसनपुर में आरोही माॅडल स्कूल का निर्माण

4 करोड़ से हो रहा हसनपुर में आरोही माॅडल स्कूल का निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारद्वारा अलेवा क्षेत्र के विद्यार्थियों को मुफ्त में शिक्षा दिलवाने के लिए जींद-असंध मार्ग पर स्थित हसनपुर गांव में सात एकड़ जमीन पर लगभग चार करोड़ की लागत से आरोही माॅडल स्कूल का निर्माण कराया जा रहा है। आरोही माडल स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य वर्ष 2013 जनवरी माह से शुरू किया गया है, जो कुछ दिन तक ही पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में आरोही माॅडल स्कूल की कक्षाएं हसनपुर के राजकीय मिडल स्कूल की बिल्डिंग में स्कूल की छुट्टी होने के बाद लगाई जा रही है।

मिलेगीहर सुविधा

स्कूलकी प्राचार्या ममता शर्मा ने बताया कि स्कूल की दो मंजिला बिल्डिंग का कार्य बिल्डर द्वारा शिक्षा के वर्ष 2014 सत्र तक पूर्ण करने का जिम्मा दिया गया है। इस दो मंजिला स्कूल में विद्यार्थियों की कक्षाओं के लिए सोलह कमरे बनाए गए है।

सरकार द्वारा आरोही माॅडल स्कूल में विद्यार्थियों को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए स्कूल में प्रशासनिक ब्लाक, प्रिंसिपल रूम, एक्टिविटी रूम, स्मार्ट क्लास रूम, क्लर्क रूम, कम्प्यूटर रूम, साइंस रूम, एजुसेट रूम, मल्टी परपज रूम के अलावा मल्टीपरपज लाइब्रेरी आदि की सुविधा भी मुफ्त में दी जा रही है। सरकार द्वारा इन स्कूलों में विद्यार्थियों की नौंवी से बाहरवीं तक चार कक्षाएं शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल में आर्ट, कामर्स, नॉन मैडिकल के अलावा मैडिकल आदि साइड के सिलेब्स पढ़ाए जाएंगें। आरोही स्कूल की बिल्डिंग बनने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। प्राचार्य के अनुसार स्कूल की बिल्डिंग में एक अक्तुबर तक क्लास लगानी शुरू हो सकती है।

हसनपुर पंचायत द्वारा स्कूल की बिल्डिंग के लिए सरकार को मुफ्त में दी गई सात एकड़ जमीन पर निर्माणाधीन स्कूल में आगामी कक्षाएं शुरू होने तक छात्राओं के रहने के लिए हॉस्टल आदि का निर्माण कार्य भी हो जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों के आने-जाने केे लिए वाहन सुविधा का प्रबंध भी किया जाएगा।

अलेवा. हसनपुरगांव में बनाई गई आरोही माॅडल स्कूल की बिल्डिंग।