भारत भूषण बने स्वर्णकार संघ के प्रधान
जींद | मेनबाजार में रविवार को जींद स्वर्णकार संघ का चुनाव कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से भारत भूषण भारद्वाज को प्रधान चुना गया। इसके अलावा प्रदीप भोला को उपप्रधान, कुलदीप बडाला को महासचिव तथा वीरेंद्र को सचिव चुना गया। जानकारी देते हुए प्रेस सचिव आशीष भारद्वाज ने बताया कि सभा की अध्यक्षता तीर्थदास धर्मपाल ने की। नवनियुक्त प्रधान भारतभूषण ने कहा कि उनका प्रयास ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता के जेवर उपलब्ध कराने का रहेगा ताकि उनके साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी हो। उपप्रधान प्रदीप भोला ने कहा कि जो जिम्मेदारी संघ के सदस्यों ने सौंपी है, वे उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का काम करेंगे। स्वर्णकारों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।