पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग से शरीर के विकार होते हैं दूर : दलाल

योग से शरीर के विकार होते हैं दूर : दलाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | भारतीययोग संस्था इकाई की ओर से रविवार को शंख प्रक्षालन का कार्यक्रम गोपाल विद्या मंदिर में मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि रमेश बंसल और विशिष्ट अतिथि महावीर मित्तल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता योग संस्थान के प्रांतीय मंत्री होशियार सिंह ने की। जिला प्रधान धर्मवीर दलाल ने बताया कि भारतीय योग संस्थान हर व्यक्ति को योगी बनाना चाहता है। शंख प्रक्षालन करने के बाद जो भी साधक किसी विकार को छोड़ने का दृढ़ निश्चय करता है, वह विकार दूर हो जाता है। रमेश खटकड़ ने शंख प्रक्षालन के सभी आसन कराए। इस मौके पर पुरुषोत्तम, रणवीर सिंह, श्यामलाल, शमशेर, भीम सिंह, सुरेश, संतोष, शकुंतला, शम्भूराम, यशवीर, सुरेश कुमार, राजेंद्र वर्मा मौजूद रहे।

जींद. गोपालस्कूल में शिविर में योग करते लोग।