पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 तक चलेगा ईवीएम प्रशिक्षण

24 तक चलेगा ईवीएम प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | जिलेमें चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी देने के लिए ईवीएम प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 सितंबर तक चलेगा। पहले यह 22 सितंबर तक ही चलना था।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अशोक कुमार मीणा ने सभी कर्मियों को सलाह दी है कि वे ईवीएम का प्रशिक्षण अवश्य लें। इसी उद्देश्य को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि बढ़ाई गई हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न बैंक कर्मियों की सुविधा के अनुसार दोपहर बाद भी प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव की पायलट रिहर्सल के दौरान ईवीएम की ट्रेनिंग ले चुके कर्मियों में से रैंडम किसी भी कर्मी को ईवीएम के प्रयोग के लिए बुलाया जा सकता है।