अलग-अलग स्थानों से 3 बाइक चोरी
जींद | वाहनचोरों ने जिले में अलग-अलग स्थानों से 3 बाइकों को चोरी कर लिया। पुलिस ने वाहन मालिकों की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
गांव गुलकनी निवासी शैलेंद्र कार्यवश बैंक रोड पर आया था। कामकाज को निपटाकर वापस लौटा तो उसका बाइक वहां से गायब था। आसपास तलाशने पर बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इधर,गांवमोहल्ला खेड़ा के शमशेर सिंह की बाइक नरवाना अदालत परिसर से चोरी हो गई। वहीं,हनुमाननगर के दारा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बाइक सोमनाथ मंदिर से चोरी हो गया। संबंधित थाना पुलिस ने वाहन मालिकों की शिकायत पर चोरी के मामले दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।