पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मगधूम प्रकाश भूपल जिले में अवेयरनेस आॅब्जर्वर हाेंगे

मगधूम प्रकाश भूपल जिले में अवेयरनेस आॅब्जर्वर हाेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीएवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने रविवार को बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी मगधूम प्रकाश भूपल को अवेयरनेस ऑब्जर्वर लगाया गया है।

भूपल जींद तथा हिसार जिला में मतदाताओं को जागरूक करने के स्वीप कार्यक्रम के ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। इनके साथ जिला प्लॉनिंग अधिकारी जयबीर सिंह नरवाल को लगाया गया है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए सिस्टमेटिक वोटर एजुकेशन इलेक्ट्रोल पार्टीसिपेशन (स्वीप) कार्यक्रम चलाया गया है। इसमें मतदाताओं को बिना किसी भय के निष्पक्ष तरीके से मतदान करने की प्रेरणा दी जा रही हैं। इस कार्य में नेहरू युवा मंडलों का सहयोग लिया जा रहा हैं।