- Hindi News
- लंबित मांगों को लेकर पेंशनर्स ने की चर्चा
लंबित मांगों को लेकर पेंशनर्स ने की चर्चा
आॅलहरियाणा पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को प्रधान जेपी गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीएल गुलाटी डॉ. दिनेश गुप्ता के जन्मदिन पर उनको माला पहनाकर बधाई दी।
इसके बाद प्रधान ने पेंशनर्स की लंबित मांगों के बारे में सीएम को समय-समय पर दिए गए ज्ञापनों पर चर्चा की। इस मौके पर ओपी मित्तल, यशपाल अग्रवाल, आरसी नैन, बीबी गोयल, जगदीश चंद्र, कुंदन पाल, गोपाल कौशिक, रामभगत, वेदप्रकाश मौजूद रहे।