पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोलिंग बूथ पर लिखा जाएगा बूथ लेवल अधिकारी का मोबाइल फोन नंबर

पोलिंग बूथ पर लिखा जाएगा बूथ लेवल अधिकारी का मोबाइल फोन नंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीएवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने रविवार को बताया कि जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 879 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर जिला का नाम, विधानसभा क्षेत्र, बूथ संख्या बड़े-बड़े अक्षरों में लिखवाए गए हैं।

इसके साथ ही बूथ लेवल अधिकारी का नाम तथा उसका मोबाइल नंबर भी बूथ पर लिखाया गया है। मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी के मोबाइल पर संपर्क स्थापित कर जानकारी हासिल कर सकता है। इसके अलावा मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बिजली, पानी की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बूथों पर इस बार शौचालय की भी व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है। शारीरिक रूप से असक्षम लोगों की सुविधा के लिए रैंप बनवाए गए हैं और आरओ के पानी के कैंपर रखने की भी व्यवस्था की जा रही है।