पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोदाम से कॉपर वायर चुराते महिला पकड़ी

गोदाम से कॉपर वायर चुराते महिला पकड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | पटियालाचौक पर शनिवार रात इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम का ताला तोड़ कर हजारों रुपए कीमत की कॉपर वायर को चोरी करते समय एक महिला को लोगों ने पकड़ लिया। महिला का बाइक सवार सहयोगी मौके से भाग गया। शहर पुलिस ने गोदाम मालिक की शिकायत पर महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

जवाहर नगर निवासी शीशपाल ने पटियाला चौक पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है और पीछे गोदाम बना हुआ है। शनिवार की रात गोदाम का ताला तोड़ कर चोर घुस गए। 54 बॉक्स कॉपर वायर को चोरी कर लिया। सामान ले जाते समय इसकी भनक पड़ोसियों को लग गई। लोगों ने उसी समय महिला को पकड़ लिया।

इसमें उसका सहयोगी बाइक सवार भागने में कामयाब हो गया। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए और महिला को सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी संतरो के रूप में हुई। पुलिस ने संतरो के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर फरार दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी।