पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंदों के लिए अन्न वितरण समारोह 3 को

जरूरतमंदों के लिए अन्न वितरण समारोह 3 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | असमर्थमहिला कल्याण समिति के संस्थापक पंडित रामनिवास अहिरका ने रविवार को बताया कि समिति 3 अक्टूबर को नरवाना रोड पर समिति के 18वें वार्षिक अन्न वितरण समारोह का आयोजन करेगी। समारोह की अध्यक्षता समिति के प्रधान डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी करेंगे।

समिति से पंजीकृत असमर्थ महिलाओं को 145 मन गेहूं के अलावा शाल, चप्पल, रसोई का जरूरी सामान बांटा जाएगा। अहिरका ने बताया कि निष्काम सेवा के लिए आप जो भी काम करो, उसके फल को परमात्मा के भरोसे पर छोड़ कर करो। सेवा नि:स्वार्थ भाव से करो। इस मौके पर डॉ. रमेश बंसल, डॉ. प्रवीण छाबड़ा, तेलूराम शर्मा, राजबीर नैन, हवा सिंह यादव, वीरेंद्र यादव, सुलतान धीमान, प्रताप सिंधू मौजूद रहे।