पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंग्रेजों के जमाने के डाकघर में नहीं बढ़ रही पोस्टमैन की पोस्ट

अंग्रेजों के जमाने के डाकघर में नहीं बढ़ रही पोस्टमैन की पोस्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | अंग्रेजोंके जमाने के डाकघर के समय से ही एक पोस्टमैन का पद स्वीकृत किया गया है। आज भी एक ही पोस्टमैन का पद स्वीकृत है। उचाना क्षेत्र में जनसंख्या बढ़ने के बाद भी पोस्टमैन के पदों की संख्या नहीं बढ़ी है। कई बार सामाजिक संगठन के पदाधिकारी डाकघर विभाग के उच्चाधिकारियों को इसको लेकर पत्र भी लिख चुके हैं। यहां स्वीकृत एक पोस्टमैन का पद है वो भी दो साल से रिक्त है। डाकघर विभाग डाकघर में आने वाले पत्र लोगों तक पहुंच सकें इसके लिए एक व्यक्ति की नियुक्ति की गई है।

कामबढ़ा, एरिया बढ़ा

डाकघरके अधीन उचाना के सभी वार्ड आते हैं। यहां नरवाना रोड पर बिजली निगम कार्यालय, जींद रोड पर पुलिस थाना से लेकर भौंगर रोड, उचाना खुर्द रोड पर उचाना कलां के एरिया तक डाकघर में आने वाले पत्र देकर आने होते हैं।

उचाना विकास मंच के प्रधान राजेश श्योकंद, आम आदमी संगठन के प्रधान अजमेर श्योकंद, अग्रवाल जनहित समिति के चेयरमैन रामनिवास करसिंधू ने कहा कि डाकघर में रिक्त पोस्टमैन के पद पर नियुक्ति होने के साथ-साथ यहां दो पोस्टमैन के पद स्वीकृत होने चाहिए।