- Hindi News
- आने वाला समय चुनौतियों से भरा : रमेश चंद्र
आने वाला समय चुनौतियों से भरा : रमेश चंद्र
भवननिर्माण कामगार यूनियन संबंधित का जींद ब्लाॅक सम्मेलन गुरुवार को शहीद सूबे सिंह स्मारक पर संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता यूनियन सदस्य इंद्र सिंह, ओम प्रकाश राजिंद्र ने की। इसमें 23 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया। संदीप जाजवान को सचिव, इंद्र सिंह को प्रधान, राजिंद्र फौजी, ओम प्रकाश को उप-प्रधान और रणबीर अशोक जांगड़ा को सहसचिव चुना गया। इसमें जींद ब्लाॅक के गांवों शहर की विभिन्न इकाइयों से आए प्रतिनिधि कामगारों ने हिस्सा लिया।
सीटू के जिला सचिव का. रमेश चन्द्र ने कहा कि आने वाला समय चुनौतियों से भरा है। देश की जनता से झूठे वादे करके सत्ता हथियाने वाली केंद्र राज्य की भाजपा सरकारों ने मजदूरों देश की गरीब जनता से धोखा किया है। सम्मेलन में ब्लाॅक कमेटी संयोजक का. कपूर सिंह ने पिछले काम की रिपोर्ट पेश की। कपूर सिंह ने बताया की 14 फरवरी को रोहतक में होने वाला मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का जन संघर्ष भवन निर्माण में होगा। इसमें कई कारीगर हिस्सा लेंगे।